24 बटालियन के उप सेनानी विशाल सिंह का 15 वी बटालियन इंदौर हुआ स्थानांतरण, सिंह को सम्मान के साथ दी विदाई
Subedar Vishal Singh of 24 Battalion was transferred to 15th Battalion Indore, Singh was given a farewell with respect

24 बटालियन के उप सेनानी विशाल सिंह का 15 वी बटालियन इंदौर हुआ स्थानांतरण, सिंह को सम्मान के साथ दी विदाई
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जावरा, 24 बटालियन जावरा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। यहां तैनात उप सेनानी विशाल सिंह का 15वीं बटालियन इंदौर स्थानांतरण पर उनका मंच लगाकर उन्हें गुलदस्ता देकर और माला पहनाकर सम्मान किया गया। उप सेनानी विशाल सिंह को सहायक सेनानी लावरे , सहायक सेनानी आर बी पाठक, निरीक्षक मुकेश द्विवेदी, सूबेदार मेजर राम रतन गोयल, फैमिली लाइन के सभी निवासरत सदस्यों द्वारा विदाई दी गई।
उप सेनानी विशाल सिंह विगत 4 वर्षों से 24 वाहिनी जावरा में पदस्ध थे और उनकी कार्यशैली, विनम्रता, सरलता, संवेदनशीलता, परोपकारिता निष्कष्ट जीवन शैली, मित्र भाव समाजशीलता, सेवा भावना से वंदनीय रहे हैं जिसके कारण पूरे बटालियन परिवार द्वारा सिंह को मेंन गेट तक छोड़कर विदाई दी गई। इस दौरान कई साथी भावुक भी हुए। उप सेनानी विशाल सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए का कहा कि सभी के द्वारा मिला इतना प्यार और सम्मान वे नहीं भूल पाएंगे। सभी से उन्होंने विनम्रता, सरलता और संवेदनशीलता का व्यवहार दूसरों के प्रति बनाए रखने का निवेदन किया।