पुलिस की ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी कुमार ने 16 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच

SP Kumar has attached 16 policemen to the line for negligence in police duty

पुलिस की ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी कुमार ने 16 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, एसपी अमित कुमार की पैनी नजर अपराध पर तो है ही साथ ही थानों पर पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से भी बखूबी परिचित है। एसपी कार्यालय से ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 16 पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी हुई है जिन्हें लाइन अटैच किया गया है। 

इसमें सैलाना, बाजना, कालूखेड़ा, स्टेशन रोड रतलाम, बिलपांक, दीन दयाल नगर, जावरा शहर, नामली रावटी और सारवान के पुलिसकर्मी शामिल है। अगले आदेश तक इन्हें लाइन अटैच ही रखा जाएगा।