एसबीआई कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित के पंचवर्षीय चुनाव में विजयी कर्मचारियों का हुआ रतलाम में स्वागत
Ratlam welcomes victorious employees in the five-year election of SBI Employees Cooperative Credit Society Limited
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (भोपाल सर्कल) कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित भोपाल के पंचवर्षीय चुनाव दिनांक 7 सितंबर 2025 रविवार को सम्पन्न हुए। इसमे प्रगतिशील पेनल के दोनो जिला प्रत्यायुक्त के पद पर पियूष चोधरी एवं कल्पेश बैरागी विजय हुए।

बीते मंगलवार को मुख्य शाखा परिसर में इनका शाम 5 बजे स्वागत किया गया। स्वागत समारोह मे राजेंद्र विजयवर्गीय, राजेश पालीवाल, सतीश भावे, पवन चोहान, सुरेंद्र सिग सिसोदिया,सन्तोष राव, अमित डांगी एवं आशिता सेठिया, अदिता स्टीफन किरण पालीवाल, पंकज मित्तल, मैड. विनीता उपस्थित रहे। स्टेट बैक क्षेत्रीय कार्यालय पर मेडम दिव्या दवेसर, शैलजा मिश्रा तथा चन्दना दवे ने भी स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रशित की।

कार्यक्रम का संयोजन राजकुमार सोनगरा ने किया
तरनी व्यास मित्र मंडल द्वारा भी दोनो* विजय प्रतयाशियो का गुरुवार शाम स्टेट बैंक मुख्य शाखा के एम पी एस टी एम के कक्ष मे स्वागत किया गया।स्वागत करने प्रशांत डोडिया,शुभम वागरेचा,अजय शर्मा तथा किर्ति कुमार उपस्थित रहे।