रतलाम एसपी कुमार ने जिले में किया बड़ा फेर बदल, तबादले की 21 पुलिसकर्मियों की लिस्ट में चार थाना प्रभारी लाइन अटैच तो चार लाइन अटैच को बनाया थाना प्रभारी

Ratlam SP Kumar made a major reshuffle in the district, in the list of 21 transferred policemen, four station in-charges were made line-attached and four line-attached were made station in-charges

रतलाम एसपी कुमार ने जिले में किया बड़ा फेर बदल, तबादले की 21 पुलिसकर्मियों की लिस्ट में चार थाना प्रभारी लाइन अटैच तो चार लाइन अटैच को बनाया थाना प्रभारी

डीडी नगर, माणकचौक, आईए और स्टेशन थाना प्रभारी भी बदले, जावरा शहर थाना प्रभारी होंगे स्टेशन रोड थाना टीआई 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क

रतलाम, एसपी अमित कुमार ने जब से ज्वाइन किया तब लगातार जिले के थानों में फेरबदल जारी है। एसपी थोड़े-थोड़े दिनों में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों की परफॉर्मेंस के अनुसार उनके थाने बदल रहे हैं। इस बार फिर से एसपी अमित कुमार जिले के थानों में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया तो कुछ पुलिसकर्मियों लाइन अटैच से थाना प्रभारी बनाया। हाल ही में एसपी अमित को मारने 21 पुलिस कर्मियों के फेरबदल की लिस्ट जारी की है। जिसमें रतलाम शहर के मुख्य थानों में बदलाव किया है जिसमें स्टेशन थाना प्रभार स्वराज डाबी को हटाते हुए इनकी जगह पर जावरा शहर थाना प्रभारी जितेंद्रपाल सिंह जादौन को स्टेशन रोड थाने की कमान सौंपी है। वहीं माणकचौक थाना अनुराग यादव को दीन डायना थाने की कमान दी है। मनीष डावर को डीडी नगर से बाजना थाना प्रभारी बनाया है। गायत्री सोनी को औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से नामली थाना प्रभारी का चार्ज दिया। 

थाना प्रभारी से किया लाइन अटैच

बड़ावदा थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ख़लाते

यातायात थाना प्रभारी रतलाम नीलम चौगढ़

कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय 

आलोट थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान 

इन्हें लाइन अटैच से बनाया थाना प्रभारी 

पातीराम डावरे को मानक चौक थाना प्रभारी, सत्येंद्र रघुवंशी को औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी, राजशेखर वर्मा को थाना प्रभारी यातायात, मुनेंद्र गौतम को थाना प्रभारी आलोट

लाइन अटैच से इन्हें भेजा थाने

शांतिलाल चौहान को जावरा शहर थाना, मुकेश यादव को जावरा शहर थाने भेजा। 

Advertisment