जावरा में धूमधाम से मना लोहड़ी पर्व
Lohri festival celebrated with great pomp in Jaora

जावरा में धूमधाम से मना लोहड़ी पर्व
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जावरा, स्टेशन रोड़ स्थित गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब पर सोमवार को पंजाबी समाज ने लोहड़ी पर्व बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया। शाम 7 बजे से 9 बजे तक ज्ञानी हंसराज सिंह जी द्वारा शबद कीर्तन गायन किया गया। इसके बाद समाजजन ने गुरुद्वारे के बाहर आग में तिल, मूंगफली,गजक, डाले। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह जयकारे लगाए। समाप्ति पश्चात गुरु का लंगर वरताया गया।
समाज के देवेंद्र सिंह गुर ने बताया नए जोड़े व बच्चों को अग्नि के पवित्र फेरे लगवाकर खुशहाली की कामना की गई। गुरुद्वारे में तिल व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर समाज अध्यक्ष अमृत सिंह सेठी ,हरपाल सिंह गंभीर ,अशोक मोंगा ,सतपाल मोंगा, इंद्रपाल सिंह सेठी, मंजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह मदान, नवदीप सिंह सलूजा,अपार सिंह गंभीर , जसविंदर सिंह खंडूजा,राजिंदर सिंह गंभीर, गुरजीत सिंह गंभीर, बलविंदर सिंह सेठी, कुलजीत सिंह गुर, शैलेंद्र सिंह गुर, रिशु गंभीर, जिम्मी सिंह, टिंकल सिंह आदि समाजजन मौजूद थे।