फिर बनाए गए बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

Bjp announced bjp district head pradeep upadhyay

फिर बनाए गए बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
Pradeep upadhyay becomes jiladhyaksh

फिर बनाए गए बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, बीजेपी ने रतलाम बीजेपी जिलाध्यक्ष के ने चेहरे को न चुनते हुए एक बार फिर प्रदीप उपाध्याय को ही अपना जिलाध्यक्ष घोषित किया है। दरअसल उपाध्याय को यह फायदा सीएम मोहन यादव के नजदीक होने की वजह से मिला है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की ओर से जारी पत्र में बताया कि संगठन चुनाव वर्ष 2024 के अंतर्गत जिला अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक सेजवलकर की सहमति से प्रदीप उपाध्याय को जिला अध्यक्ष घोषित किया जाता है। 

बीजेपी ने 21 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए। जिसमें रविन्द्र यति को भोपाल नगर का बनाया जिला अध्यक्ष, तीरथ सिंह मीणा भोपाल ग्रामीण के होंगे जिला अध्यक्ष। राजेश धाकड़ उज्जैन ग्रामीण के जिला अध्यक्ष बनाए गए। रतलाम प्रदीप उपाध्याय जिला अध्यक्ष बनाए गए। राजकुमार पटेल जबलपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए। धर्मेंद्र सिकरवार को गुना तो राजेंद्र मिश्रा को मऊगंज और जसमंत जाटव शिवपुरी के जिला अध्यक्ष बनाये गए। अब तक बीजेपी ने 23 जिला अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है।