जावरा में 22 मार्च को होगा अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव, आयोजन की अध्यक्षता जर्मनी के मेक्समूलर सम्मान से अलंकृत प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव करेंगे
International poetry festival will be held in Javra on 22nd March, the event will be presided over by the wise man Pandit Suresh Nirav, decorated with Max Muller Award of Germany

जावरा में 22 मार्च को होगा अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव, आयोजन की अध्यक्षता जर्मनी के मेक्समूलर सम्मान से अलंकृत प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव करेंगे
रतलाम/जावरा, मध्यप्रदेश की साहित्यिक तपोभूमि जावरा में विश्वविख्यात साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जावरा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को याने कि आज करनावट परिसर, सर्किट हाउस रोड जावरा में अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव का आयोजन होगा।
इस आयोजन की अध्यक्षता जर्मनी के मेक्समूलर सम्मान से अलंकृत प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव करेंगे। इस महोत्सव के संयोजक प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ प्रकाश उपाध्याय "क्षितिज" के अनुसार इस काव्य महोत्सव में शिकागो, अमेरिका से प्रवासी कवयित्री शिखा मेहता के अलावा ज्ञान चंद मर्मज्ञ (बेंगलुरु), मधु मिश्रा (नोएडा),यशपाल सिंह "यश" (मुंबई), उमानाथ त्रिपाठी ( गौतमबुद्ध नगर) प्रमिला शरद व्यास, शकुंतला सरयूपरिया ( उदयपुर), डॉ राखी सिंह कटियार (बडोदरा), डॉ राजीव शर्मा ( उज्जैन), दिनेश दवे (इंदौर) तथा अन्य कवि रचना पाठ करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस मौके पर डॉ प्रकाश उपाध्याय "क्षितिज" के सद्यः प्रकाशित काव्य संग्रह "सृजन के स्वर" का लोकार्पण भी किया जाएगा। गरिमा मय कार्यक्रम में प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव जी को दिनकर सोनवलकर सम्मान से उनकी पुत्र वधू डॉ पंकजा सोनवलकर की विशेष उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।