ब्लॉक कांग्रेस ने अहंकारी मंत्री प्रहलाद पटेल का बीच बाजार में जलाया पुतला, शहर कांग्रेस कमेटी करेगी महिलाओं का सम्मान

Block Congress burnt the effigy of arrogant minister Prahlad Patel in the middle of the market, city Congress committee will honour women

ब्लॉक कांग्रेस ने अहंकारी मंत्री प्रहलाद पटेल का बीच बाजार में जलाया पुतला, शहर कांग्रेस कमेटी करेगी महिलाओं का सम्मान
कांग्रेस ने जलाया मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला

ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया अहंकारी मंत्री का पुतला

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, आम जनता को भिखारी कहकर अपमानित करने वाले प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार वरिष्ठ कांग्रेस जन की उपस्थिति मैं  पुतला दहन  किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नेताप्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द सिंह अठाना, ब्लाक कांगेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, विरैन्द प्रताप सिंह, कमरूद्दीन कछवाय, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, नासीर कुरैशी, सलीम भाई बागवान, कविता महावर,  सय्यद वसुद जैदी, निलेश शर्मा, नरेन्द जोशी गुल्लु, राजकुमार जैन लाला, राजनाथ यादव, एडवोकेट गोसर, विजय उपाध्याय, प्रदीप राठौड़, इक्का बेलूत, विजय पंड्या, रमेश शर्मा, राहुल दुबे, जितेन्द हांडा, राजेश प्रजापत, जितेन्द मीर्ची, भरत सेन,  विकास पालीवाल, युसुफ शाह, अनील नादेचा,  हेमंत नेकां, मनोज खोईवाल, गोपाल चंदवाडिया, राजेश पुरोहित, नदीम मिर्जा, इकरार चौधरी, संजय खंडकर, रमेश पोरवाल, इमरान मोयल,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

शहर कांग्रेस कमेटी करेगी महिलाओं का सम्मान


रतलाम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजन किया जाएगा। शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुसुम चाहर ने बताया कि पूरे देश भर में कांग्रेस द्वारा महिला शक्ति के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगी। इसी क्रम में शहर महिला कांग्रेस द्वारा भी समाज में अपनी मेहनत, लगन और परिश्रम से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कर रही महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के जीवन में उनके संघर्षों और संघर्ष से लड़कर आगे बढ़ने की प्रेरक बातों को जानना और समाज को प्रेरित करना है।

चाहर ने बताया कि आयोजन 8 मार्च दोपहर 3 बजे अस्सीफीट रोड स्थित उनके निवास पर होगा। इसमें उन्होंने सभी इच्छुक महिलाओं से आने की भी अपील की है।