पहले थे निर्दलीय अब हुए भाजपा के, वार्ड क्रमांक 9 की महिला पार्षद जानी बाई और उनके पुत्र दशरथ कसानिया ने थामा भाजपा का हाथ
Ward No. 9's female councilor Jani Bai and her son Dashrath Kasaniya joined BJP
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जावरा, विगत दिनों भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश सरकार में प्रदेश के लोकप्रिय नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जावरा शहर में पधारे नगर पालिका शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र के अतिप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पांडे के निवास पर पहुंचे थे। मंत्री जी की मौजूदगी में विधायक डॉ पांडे द्वारा वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती जानी बाई धाकड़ एवं पुत्र धाकड़ समाज के युवा नेता दशरथ कसानिया (धाकड़) ने भाजपा की सदस्यता ली। दरअसल महिला पार्षद और उनके पुत्र विधायक और पार्टी की कार्यशैली एवं भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हुए इस उन्होंने भाजपा में सदस्यता ली।
महिला पार्षद ने लड़ा था निर्दलीय चुनाव
बता दें कि साल 2022 में हुए नगरीय निकाय के चुनाव में वार्ड 9 की महिला पार्षद जानी बाई धाकड़ ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके बड़े लगाते तीन साल तक पार्षद और उनके पुत्र जनता के हित में मुद्दों को उठाकर उनकी सेवा का कार्य कर रहे है। अब भाजपा में शामिल हो कर लगातार कार्य करते रहेंगे।
सदस्यता लेते हुए बैठक में हुए शामिल
महिला पार्षद और पुत्र द्वारा सदस्यता ग्रहण करते ही गुरुवार को भाजपा के तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक में वे शामिल हुए। बैठक में हर एक कार्यकर्ता के साथ अभियान को सफल बनाने की चर्चा हुई। इसी दौरान शहर में 15 अगस्त को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जाने वाली तिरंगा रैली को लेकर भी चर्चा हुई।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अजय भाटी, युवा नेता प्रांजल पांडे, घनश्याम सोलंकी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। इस गरिमामय शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण कार्यकर्ता के साथ साथ वार्ड के गणमान्य नागरिक श्यामसुंदर धाकड़, रमेश कसानिया, अंकित और मोहित धाकड़, रोहित, सुनील, कन्हैयालाल, राजेश धाकड़, गोपाल, सालित्रा, आशीष धाकड़ आदि वार्ड नंबर 9 एकता मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement
