भारत के महान लोकतंत्र को राजतंत्र बना रही भाजपा, लोकतंत्र और संविधान की सच्ची रक्षक कांग्रेस – प्रवक्ता रश्मि सिंह
Bharatiya Janata Party has turned India's great democracy into a monarchy, Congress is the true protector of democracy and the Constitution - spokesperson Rashmi Singh
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, संविधान दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को कांग्रेस की प्रवक्ता रश्मि सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार आई है तभी से भारत की संवैधानिक संस्थाओं न्यायालय, चुनाव आयोग,ईडी , सीबीआई,आयकर विभाग आदि संस्थाओं पर अपने चहेते समर्थक अधिकारियों को बैठाकर, तानाशाही एवं मनमानी करके लोकतांत्रिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पहले ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व एवं अन्य लोकप्रिय नेताओं की छवि खराब करने के लिए उन पर फर्जी मुकदमे लगाए गए।
फिर विपक्ष की पार्टियों को डराकर ,धमकाकर पार्टियों का तोड़ा गया। फिर सन् 2016 में पदोन्नति में आरक्षण पर रोक लगा दी, सरकारी नौकरियों में रोस्टर प्रणाली पर रोक लगा दी, ओबीसी आरक्षण,जो मण्डल कमीशन के अनुसार 27% मिलना चाहिए ,वह मध्यप्रदेश में 14 प्रतिशत ही मिल रहा है। ओबीसी समाज को 13% आरक्षण का नुक़सान हो रहा है।दलितों, आदिवासियों, ओबीसी समाज पर अन्याय अत्याचार की घटनाओं से देश और प्रदेश शर्मसार हो रहा है। जाति, धर्म के नाम पर समाज को भड़काया जा रहा है,भारत की गंगा जमुनी तहज़ीब को बर्बाद किया जा रहा है।
एस आई आर के नाम पर लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने का षणयंत्र चल रहा है। प्रशासन के दबाव के कारण बीएलओ आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।
ऐसी कई घटनाएं हम सभी के सामने आ चुकी हैं।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से
26 नवम्बर सन् 1949 ई.को भारत का महानतम,लिखित रूप में बनाकर तैयार किया।
समाज को चार वर्गों में बांटा गया। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग, इसमें जो लोग सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक रुप से पिछड़े हुए थे उनको मुख्य धारा में लाने के लिए सरकारी नौकरियों एवं राजनीति में संख्या के हिसाब से आरक्षण दिया गया। एवं सभी को वोट का समान अधिकार दिया गया।उस समय संविधान सभा के सभी 299 सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन सभी प्रस्तावों का समर्थन किया। संविधान सभा में सभी वर्गों के लोग थे।
वर्तमान में भाजपा चुनाव आयोग का ग़लत इस्तेमाल कर भारत के महान लोकतंत्र को राजतंत्र बनाने का कुत्सित प्रयास कर रही है ,यह सब देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
मंहगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, धार्मिक भेद-भाव के खिलाफ जनता वोट करती है तो चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चोरी करता है। इससे देश में अराजकता की स्थितियां बन रही है। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी जनता के मूल मुद्दों को लेकर एवं संविधान सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।और लोकतंत्र विरोधी की जनविरोधी नीतियों को उजागर करती रहेगी। रतलाम कांग्रेस, जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत एवं शान्ती लाल वर्मा के नेतृत्व में जनता के मूल मुद्दों की लड़ाई लड़ती रहेगी।