उत्कर्ष पत्रिका के 25वें अंक का विमोचन, कलेक्टर सिंह ने पत्रिका की सराहना की

25th issue of Utkarsh magazine released, Collector Singh praised the magazine

उत्कर्ष पत्रिका के 25वें अंक का विमोचन, कलेक्टर सिंह ने पत्रिका की सराहना की

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, उत्कृष्ट विद्यालय, रतलाम द्वारा प्रकाशित शैक्षणिक सत्र 2024–25 की वार्षिक पत्रिका “उत्कर्ष” के 25वें अंक का विमोचन कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य  सुभाष कुमावत ने माननीय जिलाधीश मिशा सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात माननीय जिलाधीश मिशा सिंह के करकमलों से पत्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर सिंह ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में सहायक है।

प्राचार्य कुमावत ने बताया कि उत्कर्ष पत्रिका विद्यार्थियों की रचनात्मकता, लेखन क्षमता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच है, जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिभा को पहचान दिलाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण आर.सी. पांचाल, शरद शर्मा, माया मौर्या, ललित मेहता, अर्चना टाक, रीना कोठारी, सैयद ताहिर अली सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उत्कर्ष पत्रिका विद्यार्थियों की साहित्यिक, कलात्मक एवं बौद्धिक अभिव्यक्तियों का सशक्त माध्यम है।