सिवरेज सिस्टम से जहरीली गंदगी का हाहाकार, नगर निगम ठेकेदार के एजेंट की तरह कर रहे कार्य, पूरा शहर गंदगी से लबालब, घर-घर में जाएगी सिवरेज की गंदगी – पूर्व विधायक पारस सकलेचा,

There is a hue and cry of toxic waste from the sewerage system, the Municipal Corporation is working like an agent of the contractor

सिवरेज सिस्टम से जहरीली गंदगी का हाहाकार, नगर निगम ठेकेदार के एजेंट की तरह कर रहे कार्य,   पूरा शहर गंदगी से लबालब, घर-घर में जाएगी सिवरेज की गंदगी  – पूर्व विधायक पारस सकलेचा,

सिवरेज सिस्टम से जहरीली गंदगी का हाहाकार, नगर निगम ठेकेदार के एजेंट की तरह कर रहे कार्य – पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूरा शहर गंदगी से लबालब, घर-घर में जायगी सिवरेज की गंदगी, बीमारीया बढ़ेगी  शहर में चारों ओर 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम , सिवरेज सिस्टम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया है , नगर निगम ठेकेदार के एजेंट के रुप में कार्य कर रहा है। यह आरोप पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने लगाया।

रतलाम शहर के सिवरेज सिस्टम को भ्रष्टाचार के चलते अवैज्ञानिक तरीके से बनाया गया है। उसीका परिणाम है कि थोड़ी सी बरसात में पूरे शहर के नाले सिवरेज की गंदगी से लबालब हो गये और सारी सड़कों पर सिवरेज का जहरीला काला पानी फैल गया। यह पानी अब घरों में जा रहा है और शहर में चारों ओर बीमारियां बढ़ेगी।

सकलेचा ने कहा कि सिवरेज सिस्टम में 100 करोड़ से ऊपर का भ्रष्टाचार हुआ है। 6 सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने थे उसकी जगह मात्र दो ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए। करीब 53273 मकान को सीवरेज लाइन से जोड़ने की जगह 26939 मकान को जोड़कर 138 करोड़ रूपया निकाल लिया गया। जिस लेवल से  पाइप डालना थी , नहीं डाली गई। उचित स्थान पर मेनहोल और हाउस सर्विस चैंबर नहीं बनाए गए। ठेकेदार ने शहर में कई घरों के सिवरेज के आउटफ्लो को नालियों में छोड़ दिया। अधिकांश नागरिकों ने सिवरेज सिस्टम के ठीक से कार्य नहीं करने से , अपने घरों के कनेक्शन को तोड़ दिया, और नाली में छोड़ दिया।  उसी का परिणाम है कि शहर के सारे नाले सिवरेज की जहरीली  गंदगी से भरे हुए हैं और बरसात में जहरीली गंदगी सड़कों पर फैल गई है।

सकलेचा ने आरोप लगाया कि सीवरेज योजना के फ्लाप होने पर भी ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि योजना पूर्ण होने के बाद 5 वर्ष  डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के रूप में रखे गए हैं। नगर निगम के अधिकारी सिवरेज योजना में 100 करोड़ के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ठेकेदार के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं।

Advertisment