जिले में जगह जगह धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, केंद्रीय विद्यालय स्कूल, कांग्रेस कमेटी, जावरा कृषि उपज मंडी और इस्लामिया ए हिंदी कमेटी द्वारा गणतंत्र दिवस मनाते हुए फहराया तिरंगा

Republic Day was celebrated with enthusiasm at many places in the district, Kendriya Vidyalaya School, Congress Committee, Javra Agricultural Produce Market and Islamia-e-Hindi Committee hoisted the tricolor while celebrating Republic Day

जिले में जगह जगह धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, केंद्रीय विद्यालय स्कूल, कांग्रेस कमेटी, जावरा कृषि उपज मंडी और इस्लामिया ए हिंदी कमेटी द्वारा गणतंत्र दिवस मनाते हुए फहराया तिरंगा
Republic day celebration 2025

सामाजिक संस्था इस्लामिया ए हिंदी कमेटी ने मोमिनपुरा चौराहे फहराया तिरंगा, बच्चों बांटी मिठाईयां

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, हर साल की तरह इस साल भी मोमिनपुरा चौराहे पर सामाजिक संस्था इस्लामिया ए हिंद कमेटी की ओर से राष्ट्रीय महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। जनप्रतिनिधियों,सामाजिक,धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों  एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान शान से फहराया गया। 

इस शुभ अवसर पर अनेकता में एकता के प्रतीक रंगीन गुब्बारे व अमन के प्रतीक स्वेत कपोत भी छोड़े गए।  राष्टगान पश्चात नौनिहालों को मिठाई वितरण की गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष इक्का बेलूत ने किया और आभार इकरार चौधरी ने माना।

76वें गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय विद्यालय रतलाम में भव्य आयोजन

रतलाम, केंद्रीय विद्यालय रतलाम में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर एक भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि, विद्यालय के सेवानिवृत्त होने जा रहे सब-स्टाफ कर्मचारी किशोर सिंह देवड़ा रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारत की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को मंच पर जीवंत कर दिया। मालवी लोक शैली में समूह लोक गायन "भाई रे म्हारा भारत देश है प्यारो" प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विविधता की झलक दी। मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा साक्षी और अनन्या ने कुशलतापूर्वक किया।

प्राचार्य रामदयाल चंदेल ने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता, त्याग और समर्पण को नमन किया साथ ही संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता को नमन करते हुए सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।  धन्यवाद प्रस्ताव विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ पद्मनाथ जोशी के द्वारा दिया गया।

शहर कांग्रेस ने मनाया उत्साहपूर्वक गणतंत्र दिवस 

रतलाम, 76 वा गणतंत्र दिवस रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया! इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राष्ट्रीय  झंडा वंदन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा किया गया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन हुआ। 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, महामंत्री राजीव रावत, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, सचेतक आशा रावत, वरिष्ठ पार्षद वहीद शैरानी, नासिर कुरेशी, मीनाक्षी सैन, सलीम बागवान, नीलोफर खान, प्रवक्ता जोएब आरिफ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पेमाल, सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष राजनाथ यादव, विशाल कंडारे, पूर्व पार्षद जगदीश अकोदिया, राहुलदुबे जोंटी, शांतिलाल छपरी, हविंदर नाद्रा, अरीफा कछवाया, रुखसाना खान, राधा प्रजापति, जाहिदा बेगम, पियूष बाफना, भरत सेन  इकरार चौधरी, इक्का बेलूत, रशिद अंसारी, अकरम खान, सहित

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया एवं आभार प्रदर्शन पार्षद  भावना पेमाल ने किया।

जावरा में कृषि उपज मंडी में मना 76 वा गणतंत्र दिवस

जावरा, 76वें गणतंत्र दिवस का मुख्य सामूहिक कार्यक्रम कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रुक्मणी  हाड़ा ने ध्वजारोहण किया,जनपद उपाध्यक्ष अनीता पाटीदार ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष अमन कड़पा, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, नगर पुलिस निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह जादौन, तहसीलदार संदीप इवने, जनपद सीईओ बलवंत नलवाया,नायब तहसीलदार वैभव जैन, सीएमओ दुर्गा बामनिया, महाविद्यालय प्राचार्य जीबी बामानकर, डॉ एजी पठान, विद्यालयों के प्राचार्यगण राजेंद्र बोस, सुमित्रा बामनिया, हीमा सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख, अधिकारीगण, कर्मचारीगण,उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों इंदर मल टुकड़िया एवं मधुसूदन जायसवाल का शाल, श्रीफल सेसम्मान किया गया। नगर पालिका द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। मार्च पास्ट का नेतृत्व सीएम राइज विद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में साईं अकादमी ने प्रथम, सीएम राइज विद्यालय ने द्वितीय एवं आदर्श उ.विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट एवं स्काउट में प्रथम स्थान सी. एम. राइज विद्यालय ने, द्वितीय स्थान कमला नेहरू क. उ. मा. वि.ने प्राप्त किया। शासकीय हाई स्कूल सादाखेड़ी के विद्यार्थियों ने योग कला एवं सीएम राइज विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पीटी प्रदर्शन में उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। सात विभागों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली गई, जिसमें प्रथम स्थान कृषि उपज मंडी ने द्वितीय स्थान जनपद पंचायत ने एवं तृतीय स्थान पॉलिटेक्निक कॉलेज ने प्राप्त किया। 

इस मौके पर अतिथियों द्वारा नगर के मेधावी छात्र -छात्राओं एवं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विद्या तिवारी ने एवं संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन सीएमओ दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया।

भगत सिंह महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र का 76 वां गणतंत्र दिवस

जावरा, स्थानीय भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य, डॉ एजी पठान  ने तिरंगा फहराया उसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रमोद रावल रहे। इस मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एएन पालीवाल महाविद्यालय भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ एजी पठान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही प्राचार्य ने युवाओं को देश के संविधान और लोकतंत्र का  महत्व बताया। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एएन पालीवाल ने भी इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की तथा समस्त उपस्थित स्टाफ को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष, प्रमोद रावल, ने भी उपस्थित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। हमें अपने देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और उसके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ बी एस किराडे द्वारा महात्मा गांधी एवं शहीद भगतसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ए एन पालीवाल तथा महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. मंजुला ऐलान से एवं डॉक्टर एस के चौरसिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मध्य प्रदेश गान की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ नारायण पाटीदार द्वारा किया गया।

रास्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर इकरा स्कूल नीमच मे हुए रंगारंग कार्यक्रम

नीमच, उपनगर बघाना मैं राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर  इकरा  अकेडमी मैं एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गय।जिसमें अतिथि गुलाम रसुल पठान अध्य्क्ष मुस्लिम इंटीजमिया कमेटी ने अपने उदबोधन में कहा कि 26 जनवरी को हमारे देश का सविधान लागु किया गया था और आज हम इसे सविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। अतिथि सलीम खान अध्य्क्ष शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी ने कहा कि आज का दिन हमें सही तरीके से आजादी के अधिकार देता है। आज का दिन हमे धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। हम अपनी अपनी वेशभूषा मैं अपने अपने धर्म का पालन कर सकते है। ओर बोल सकते हैं। हमारे देश का सविधान हमें सभी धर्मों का आदर करना सिखाता है। उक्त जानकारी इकरा स्कूल के सचिव वसीम खान ने देते हुए बताया कि बच्चों द्वारा कई आकर्षक वेशभूषा में सेना के जवानों के रूप कोई पुलिस इंस्पेक्टर तो कोई डॉक्टर कोई वैज्ञानिक बना।

वही कुछ छात्रों ने भांगड़ा नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले को अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम पश्चात सभी बच्चों को बिस्किट टॉफी स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में हाजी इदरीस पठान, हाजी मुबारिक पठान, हाजी मुन्ना भाई, कब्रस्तान कमेटी के सदर इस्लाम पठान, सलीम उस्ताद रफीक मंसुरी (मेडिकल), इकबाल पठान, मो.युनुस उर्फ छुट्टन पठान, इलियास कुरेशी, सईद कुरेशी, शौकत मास्टर साहब, नदीम खान, सईद खान, वसीम खान, फ़क़ीर मोहम्मद, फ़रीद कुरेशी, इकरा स्कूल स्टॉफ व बच्चों के अभिभावक सहित कई गण्यमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य शमा पठान ने किया व आभार इकरा अकेडमी के अध्यक्ष याकुब पठान ने माना।