जिला मेरिट में रतलाम के होनहारों की चमक, कलेक्टर राजेश बाथम ने किया सम्मानित

Ratlam's talented students shine in district merit, Collector Rajesh Batham honoured them

जिला मेरिट में रतलाम के होनहारों की चमक, कलेक्टर राजेश बाथम ने किया सम्मानित

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, शिक्षा के क्षेत्र में रतलाम जिले ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के मेधावी छात्रों को जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा सम्मान किया गया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुमारी भूमिका पावानेन्द्र रावत ने 98% अंक अर्जित कर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान* प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं *गणित संकाय में अक्षत राजेश कुमार भावसार ने 95.80% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में शुभम प्रमोद चौहान ने 90.02% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों आर.सी. पांचाल, शरद शर्मा,  माया मौर्या, ललित मेहता तथा सैयद ताहिर अली की गरिमामयी उपस्थिति रही। कलेक्टर राजेश बाथम ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राज्य और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

इतिहास रचता परीक्षा परिणाम

वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट विद्यालय का परीक्षा परिणाम जिले में एक मिसाल बनकर उभरा है। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।

परीक्षा परिणाम पर एक नजर 

कक्षा सम्मिलित उत्तीर्ण प्रतिशत  प्रथम श्रेणी %
9th    321    298  92.8%    78%
10th  213    213  100%     99.5%
11th  305    302   99%      82%
12th  215    213    99%     98.5%

इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है, बल्कि जिले में शिक्षा की एक नई मिसाल भी कायम की है।

Advertisement