भोपाल में आयोजित महापौर परिषद बैठक में रतलाम महापौर पटेल ने उठाए जनहित के मुद्दे, बिल्डिंग परमिशन नामांतरण प्लीज वृद्धि के पेंडिंग प्रकरण, नियमों में शहंशोधन सहित आवारा पशुओं से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा 

In the Mayoral Council meeting held in Bhopal, Ratlam Mayor Patel raised issues of public interest, discussed pending cases of building permission, name transfer, amendment in rules and issues related to stray animals

भोपाल में आयोजित महापौर परिषद बैठक में रतलाम महापौर पटेल ने उठाए जनहित के मुद्दे, बिल्डिंग परमिशन नामांतरण प्लीज वृद्धि के पेंडिंग प्रकरण, नियमों में शहंशोधन सहित आवारा पशुओं से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 
भोपाल में बीते दिनों की 6 अक्टूबर को महापौर परिषद की बैठक आयोजित हुई जिसमें रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल सहित निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में महापौर द्वारा शहर के कई जनहित के विषयों को संज्ञान में लिए जाकर तत्काल निराकरण के लिए निवेदन किया गया। बैठक में नगर सुधार न्यास की कॉलोनियों सहित शहर की नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत मानचित्र की कॉलोनियों में विभाजित प्लाटों की बिल्डिंग परमिशन, नामांतरण एवं लीज वृद्धि के हजारों प्रकरण जो कि कई वर्षा से लंबित है, इनकी स्वीकृति प्रदान किये जाने और नियमों में संशेाधन किए जाने एवं विभाजित प्लाटों की परमिशन की समय-सीमा निर्धारित किये जाने हेतु महापौर द्वारा इन विषयों में चर्चा की गई। 

इन विषय के साथ महापौर ने चर्चा की कि नगर सुधार न्यास की कॉलोनियों में रियायति दरों पर आवंटित किये गये प्लाटों को उपभोक्ता द्वारा कई बार विक्रय कर दिये जाने से नियमानुसार उनका हस्तानन्तरण नहीं हो सकता। ऐसे भी प्रकरण अधिक संख्या में लंबित है। नगर सुधार न्यास की निम्न कॉलोनियों सहित अन्य प्रभावित कॉलोनिया कस्तुरबा नगर, काटजु नगर, डोंगरे नगर, शास्त्री नगर, इन्द्रा नगर, गांधी नगर, हाट की चौकी, कलीमी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर इनकी भी स्वीकृति शासन स्तर पर तत्काल प्रदान किया जावे जिससे निगम को आर्थिक रूप से मजबुत कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। 

बैंठक में 5वें वित्त आयोग की बकाया राशि लगभग 7 करोड़ रूपये प्रदान करने हेतु एवं शहर के विकास कार्यो को गति देने के लिए महापौर द्वारा निवेदन किया गया। नगर निगम रतलाम विद्युत व्यय लगभग 1 करोड़ 72 लाख का भार आता है जिसे कम करने एवं निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी महापौर द्वारा सौर एवं पवन ऊर्जा को बढावा देने हेतु आवश्यक आगे कदम उठाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही साथ महापौर ने आवारा कुत्तो व पशुओं के संबध में प्रभावी कदम उठाकर उन्हें रेस्क्यु करने हेतु कार्यवाही प्रारंभ करने के लिये चर्चा की। मंत्री कैलाश जी विजयवर्गीय द्वारा आगामी समय में सार्थक निर्णय लेने हेतु आश्वस्त किया गया।