हर्षोल्लास से बना गुरु गोविंद सिंह महाराज का 358वा प्रकाश पर्व

हर्षोल्लास से बना गुरु गोविंद सिंह महाराज का 358 प्रकाश पर्व

हर्षोल्लास से बना गुरु गोविंद सिंह महाराज का 358वा प्रकाश पर्व
Guru gobind singh jayanti

हर्षोल्लास से बना गुरु गोविंद सिंह महाराज का 358 प्रकाश पर्व

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा, पंजाबी समाज द्वारा सोमवार को जावरा में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का 358 वा प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब स्टेशन रोड पर बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सोमवार प्रातः ज्ञानी हंसराज सिंह जी द्वारा अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति की गई। ज्ञानी जी व बच्चो द्वारा शब्द कीर्तन गायन किया गया।

गुरुद्वारे पर आकर्षक विद्युत सज्जा, फूलों की सज्जा की गई।
दोपहर में समाप्ति पश्चात लंगर वितरित किया गया। ज्ञानी जी समाज व देश में सुख शांति व खुशहाली की अरदास की। रात्रि 9:30 से 12:30 बजे तक शबद कीर्तन, आरती, मंगल गीत गाए गए।रात्रि दीप माला व आतिशबाजी की गई।

समाज अध्यक्ष अमृत सिंह सेठी, हरपाल सिंह जी गंभीर, अशोक मोंगा, सतपाल मोंगा, मंजीत सिंह सलूजा, इंद्रपाल सिंह सेठी, जसविंदर सिंह  खंडूजा, राजिंदर सिंह, गंभीर,कुलजीत सिंह गुर, रिशु गंभीर, अपार सिंह गंभीर, गुरजीत सिंह गंभीर, परमजीत सिंह मदान,बलविंदर सिंह सेठी,मनमीत सिंह गुर,जिम्मी सिंह,नवदीप सिंह सलूजाआदि समाजजन मौजूद थे। इस कार्यक्रम की जानकारी देवेन्द्र सिंह गुर ने दी।