5वी और 8वी बोर्ड का आज 1 बजे जारी होगा परिणाम, लिंक से देखें अपना परिणाम

5th and 8th board results will be released today at 1 pm, check your result from the link

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम 28 मार्च याने कि आज को घोषित होंगे। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह परिणाम शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक जारी किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते है। शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के लिए शाला-स्तरीय परिणाम भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा परिणाम की लिंक एक क्यू आर कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।

लाखों बच्चे हुए थे परीक्षा में शामिल

दोनों कक्षाओं की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुई थी। इसमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूल और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। याने कुल  मिलाकर 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाए गए थे। जहां 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की है।